ईओडब्ल्यू ने धोखाधड़ी के मामले में मुरैना की कैलारस नगर पालिका परिषद के 8 अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध केस दर्ज किया
ग्वालियर ! ईओडब्ल्यू ने धोखाधड़ी के मामले में मुरैना की कैलारस नगर पालिका परिषद के 8 अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। नामजद अधिकारियों और कर्मचारियों पर फर्जी बिलों का भुगतान करके 1 करोड़ 41 लाख रुपए से ज्यादा डकारने के आरोप हैं। ईओडब्ल्यू मामले की जांच में जुट गई है।
ग्वालियर ईओडब्ल्यू के मुताबिक वर्ष 2023 में एक शिकायती आवेदन प्राप्त हुआ था, जिसके माध्यम से आरोप लगाया गया था कि मुरैना जिले की कैलारस नगर पालिका परिषद में 180 फर्जी बिलों के वाउचर के माध्यम से 1 करोड़ 41 लाख रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी की गई है। ये धोखाधड़ी वर्ष 2020 से लेकर वर्ष 2022 के दौरान किया जाना बताया गया था। मामला भ्रष्टाचार से जुड़ा था। सो ईओडब्ल्यू ने मामले की प्रारंभिक जांच किए जाने के बाद प्रथम दृष्टया कैलारस नगर पालिका परिषद में पदस्थ 5 सीएमओ, 2 अकाउंटेंट और 1 स्टोर कीपर को नामजद करके हुए उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों के विरुद्ध ईओडब्ल्यू ने आईपीसी की धारा 409, 420, 468, 471, 120 B और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7, 13(1)A, व 13(2) के तहत कार्रवाई की है। फिलहाल ईओडब्ल्यू ने मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।

एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास