इंदौर  । केंद्रीय जेल में मनाया जा रहा ईद का पर्व जहां 300 से अधिक मुस्लिम समुदाय के कैदी हैं जिनके लिए पूरे रमजान महीने तक जेल प्रशासन के द्वारा सुबह 4:00 बजे सहरी से लेकर रोजा इफ्तारी तक फल फ्रूट और भोजन की तमाम व्यवस्थाएं की जाती हैं, आज काजी साहब के द्वारा पढ़ाई गई नवाज के बाद कैदियों की मुलाकात उनके परिजनों से करवाई गई जहां हिंदू परिजनों ने भी हिंदू कैदियों से मुलाकात की  जेल में ईद के मौके पर  स्वादिष्ट भोजन के साथ सेवईया भी बनाई गई।
जेल अधीक्षक के अनुसार, जेल में 300 से अधिक कैदी हैं जो मुस्लिम समुदाय से हैं, उनके परिजन भी मिलने के लिए सुबह जल्दी आ गए थे, काजी साहब के द्वारा जेल में नमाज पढ़ाई गई थी जिसके खत्म होने के बाद कैदियों की मुलाकात शुरू की गई थी, मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ हिंदू लोगों को भी मुलाकात कराई जा रही है,
रमजान के 1 महीने तक जेल का रात 2:00 बजे  किचन चालू किया जाता सेहरी के समय जो खाना लगता है इन कैदियों को दिया जाता है, रोजा इफ्तारी के लिए जेल प्रशासन के द्वारा तमाम व्यवस्थाएं की गई थी, जिसमें कई एनजीओ और समाज जानू ने अपनी भागीदारी निभाई थी, ईद के मौके पर मीठी सेवइयां कैदियों के लिए बनाई गई है।

न्यूज़ सोर्स : केंद्रीय जेल