नारकोटिक्स विंग के डीआईजी की कार को एक बलेनो कार के ड्राइवर ने टक्कर मारी
Updated on 28 Oct, 2024 12:00 PM IST BY SHARDATIMES.COM
इंदौर ।नारकोटिक्स विंग में पदस्थ डीआईजी की कार को एक बलेनो कार के ड्राइवर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद वलेनो कार के ड्राइवर ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए टॉमी से हमला कर नारकोटिक्स डीआईजी की कार की हेड लाइट फोड़ दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इंदौर के खजराना क्षेत्र के रेडिसन चौराहे पर यह घटना हुई। जहां आरक्षक सूरज यादव की शिकायत पर पुलिस ने वलेनो कार एमपी 09 सीटी 0463 के ड्राइवर और उसके साथी पर केस दर्ज किया है। आरक्षक सूरज ने बताया कि वह नारकोटिक्स विंग में ड्राइवर है।
वह शनिवार दोपहर शासकीय कार अर्टिगा एमपी 03 ए 8998 से डीआईजी महेश चंद्र जैन को साथ लेकर अरविंदो से स्टार चौराहे बायपास पर जा रहे थे। उन्होंने कार से रेडिसन चौराहा पार किया, जहां सी 21 बिजनेस पार्क एमआर 10 पहुंचे तो वलेनो कार के ड्राइवर ने तेजी से कार लाकर टक्कर मार दी। आरक्षक यादव के मुताबिक जब उस कार को रोका गया तो उसने कार आगे लाकर खड़ी कर दी। इसके बाद वलेनो कार का ड्राइवर उतरा और अभद्र भाषा का उपयोग करने लगा, इसके बाद कार से उतरे और एक युवक ने टॉमी लेकर डीआईजी साहब को मारने का प्रयास किया और कार की हेड लाइट फोड़ दी। इसके बाद कार ड्राइवर अपनी कार लेकर भाग गए। खजराना पुलिस के मुताबिक ड्राइवर और उसके साथी को गाड़ी नंबर के आधार पर तलाश कर गिरफ्तार कर लिया है।
न्यूज़ सोर्स : राज मिडिया