पुजारी परिवार के चिराग से अब रोशन होगी भाजपा सरोज पांडे मुख्यमंत्री के हाथों ले रहे हैं आज भाजपा की सदस्यता
मैहर । पीढ़ी दर पीढी जगत जननी आदिशक्ति मां शारदे के पुजारी रमेश पांडे बम बम महाराज के पौत्र एवम मां शारदा भक्तजनों के लिए निरंतर सेवारत मां शारदा सेवा संस्थान के संचालक गुरु कार्षणी जो वर्षों से मैहर आने वाले देश से तमाम भक्त जनों को मां शारदा की रसोई के नाम से निरंतर भोजन प्रसाद निशुल्क उपलब्ध कराते है धीरज पाण्डेय इनके पुत्र आज मुख्यमंत्री जी के नगर आगमन पर सौरज पाण्डेय भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्य लेने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मैहर से की है और अभी दिल्ली यूनिवर्सिटी दयाल सिंह कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस ऑनर की पढ़ाई एवम साथ साथ यू पी एस सी की भी तैयारी कर रहे है । किशोर युवाओं के बीच में पुजारी परिवार के इस चिराग से भारतीय जनता पार्टी परिवार अब रोशन होने जा रहा है सतना लोकसभा प्रत्याशी गणेश सिंह जी के पक्ष में वोट करने के लिए गुरु नानक स्कूल के पास एक सभा को सम्बोधित करेंगे जिसमें सौरज पाण्डेय अपने सैकड़ों साथियों के साथ भाजपा ज्वाइन करेंगे । सौरज पांडे के भारतीय जनता पार्टी परिवार में सदस्य लेने से क्षेत्रीय युवाओं के साथ साथ देशभक्ति समस्त भक्त जन परिवारों में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा ।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव