मां के हाथ से बच्चे को छुडाया अपहरण की हैरान करने वाली घटना
ग्वालियर । जिले के प्रभारी एवं प्रदेश के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने ग्वालियर स्थित मुरार क्षेत्र में हुए बच्चे के अपहरण मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्चे के परिजनों से दूरभाष पर चर्चा की तथा उन्हें आश्वस्त किया कि पूरी मध्य प्रदेश सरकार उनके साथ है तथा शीघ्र ही बच्चों को सकुशल वापस लाएंगे। इसके साथ ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
ज्ञात हो कि गुरुवार की सुबह मुरार क्षेत्र में अपने बच्चे को स्कूल बस में छोड़ने जा रही एक मां से उसके बच्चे को छीनकर अपहरण करने की घटना सामने आई है, जिसकी सूचना मिलने पर जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने तत्काल बच्चे के परिजनों से बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि किसी भी के प्रकार की कार्रवाई में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी तथा बच्चे को शीघ्र ही सकुशल वापस लाया जाएगा। इसके साथ ही प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने जिले के आईजी श्री अरविंद सक्सेना, डीआईजी श्री अमित सांघी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह से भी दूरभाष पर चर्चा की तथा तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

घर के काम करते-करते भी घटा सकते हैं वजन और बढ़ा सकते हैं स्टैमिना
राजनीति जगत को बड़ा झटका, पूर्व CM भुवन चंद्र खंडूरी का निधन
गर्भासन योग से पीरियड्स में मिलती है राहत
महिलाओं में बढ़ रही दिल की बीमारियां