मां शारदा के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे* 
मैहर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रतिनिधि अभय विश्वकर्मा उज्जैन से शनिवार को मैहर पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री विश्वकर्मा मैहर आगमन के पश्चात आदिशक्ति मां शारदा देवी के दरबार में उपस्थित होकर विधिवत दर्शन-पूजन करेंगे तथा प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण के लिए माता रानी से आशीर्वाद ग्रहण करेंगे।
धार्मिक नगरी मैहर में उनके आगमन को लेकर स्थानीय स्तर पर उत्साह का वातावरण निर्मित हो रहा है। मां शारदा धाम में दर्शन कार्यक्रम के बाद श्री विश्वकर्मा पूरे दिन मैहर में विभिन्न पारिवार के एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। इस दौरान वे अजय विश्वकर्मा के गृह निवास भी जाएंगे, जहां पारिवारिक मुलाकात के साथ आत्मीय संवाद का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
सूत्रों के अनुसार, मैहर प्रवास के दौरान श्री विश्वकर्मा क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और स्थानीय नागरिकों से भी भेंट करेंगे। माना जा रहा है कि यह दौरा केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सामाजिक समन्वय और जनसंपर्क की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।
मुख्यमंत्री प्रतिनिधि के इस आगमन को मैहर के सामाजिक और सांस्कृतिक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देखा जा रहा है। मां शारदा की पावन नगरी में उनका यह प्रवास आस्था, आत्मीयता और सामाजिक संवाद का संदेश देगा।

न्यूज़ सोर्स : अजय विश्वकर्मा