मैहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर जताई चिंता नए वर्ष पर जीवन अनमोल है, घर पर आपका कोई इंतज़ार कर रहा है - रवि
मैहर । नए वर्ष के स्वागत से पहले शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर जिम्मेदारी व सतर्कता की सख्त जरूरत है। इसी संदर्भ में नगर पालिका पार्षद रवि सराफ ने आम नागरिकों से मार्मिक अपील जारी करते हुए कहा कि याद रखें घर पर आपका कोई इंतज़ार कर रहा है। सड़क पर की गई छोटी सी चूक परिवार को जीवनभर के दर्द में बदल सकती है।
उन्होंने कहा कि सड़क हादसे केवल एक व्यक्ति को नहीं बल्कि पूरे परिवार को तोड़ देते हैं। इसलिए वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, गति नियंत्रण में रखें और बिना हेलमेट दुपहिया वाहन न चलाएं। चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें। यह नियम नहीं, जीवन रक्षा कवच है।
रवि सराफ ने विशेष रूप से युवाओं से अपील करते हुए कहा कि नशे की हालत में वाहन चलाना स्वयं को ही नहीं, सड़क पर चल रहे हर व्यक्ति को खतरे में डालता है। उन्होंने प्रशासन से भी आग्रह किया कि रात के समय दृश्यता बढ़ाने के लिए ग्रामीण मार्ग, हाईवे से गुजरने वाले ट्रैक्टर-ट्राली व भारी वाहनों पर रिफ्लेक्टर व रेडियम लगाने की सख्त व्यवस्था हो।
उन्होंने पुलिस विभाग से अपेक्षा जताई कि त्योहार व नए वर्ष के दौरान मैहर सहित आसपास के क्षेत्रों में यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी निगरानी रखी जाए, विशेषकर बिना रिफ्लेक्टर वाले वाहनों और नशे में ड्राइविंग पर कड़ी समझाइश दी जाए।
अंत में रवि सराफ ने भावनात्मक अपील दोहराते हुए कहा कि सड़क पर संभलकर चलें, क्योंकि घर पर आपका परिवार खुले दरवाज़े के साथ आपका इंतज़ार कर रहा है। आपका जीवन आपके अपने लोगों की धड़कन है इसे यूँ ही खतरे में न डालें।

‘आखिरी सवाल’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी
बाबा बागेश्वर की बद्रीनाथ साधना चर्चा में, भारतीय जवानों से मुलाकात की तस्वीरें वायरल
90 के दशक में अफवाहें तय करती थीं एक्टर्स की इमेज, रवीना टंडन का खुलासा
‘जैक रायन घोस्ट वॉर’ में दिखेगा जबरदस्त ट्विस्ट, माइकल केली ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
41वें जन्मदिन पर नुसरत का ग्लैमरस अंदाज, सेलेब्स संग मनाया खास दिन