भोपाल । मध्य प्रदेश की अनोखी घटना मैहर जिले के अंतर्गत ग्राम जरियारी में किसानों के पसीने की कमाई पर डाका डालने का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि कुछ शातिर लुटेरी महिलाओं ने छल-प्रपंच के माध्यम से भोले-भाले किसानों से अन्न हरण कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित कृषकों ने इस घटना की शिकायत देहात थाना में की, जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक मैहर ने तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित थाना प्रभारी को कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त महिलाएं विगत कई दिनों से गांव में घूम-घूम कर किसानों को निशाना बना रही थीं। कभी सहायता का बहाना, तो कभी खरीददारी का झांसा देकर ये महिलाएं किसानों के घरों में घुस जातीं और मौका पाकर अन्न चुरा ले जातीं। यह दृश्य हमारे ग्रामीण जीवन की उस त्रासदी को उजागर करता है, जहां परिश्रमी किसान दिन-रात खेतों में श्रम करता है और जब उसकी मेहनत फलित होती है, तब कोई उसे लूट ले जाए  यह न केवल पीड़ादायक है बल्कि समाज और व्यवस्था के लिए भी शर्मनाक। अब समस्त ग्रामीणों की निगाहें मध्यप्रदेश पुलिस पर टिकी हैं  क्या वे त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्याय के कटघरे में खड़ा करेंगे या फिर प्रकरण को कागजी कार्रवाई में उलझा दिया जाएगा?
किसानों की पुकार है, "हमारा अन्न लौटाओ, हमारा सम्मान लौटाओ। देखना यह है कि प्रशासन इस पुकार पर कितना संवेदनशील होता है।

न्यूज़ सोर्स : प्रभावित किसान