मैमैहर । मां शारदा की नगरी मैहर में मानवता और सेवा का अनुपम उदाहरण तब देखने को मिला जब भारतीय जनता पार्टी की नेत्री इंदु श्रीवास्तव ने अपने जन्मदिन का उत्सव परिवार और मित्रों के बीच न मनाकर, मां शारदा देवी मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में मना कर मिसाल पेश की ।
सुबह के समय वृद्धाश्रम का वातावरण प्रफुल्लित हो उठा जब इंदु श्रीवास्तव स्वयं वृद्धजनों के बीच पहुंचीं। उन्होंने प्रत्येक वृद्धजन से आत्मीयता पूर्वक भेंट की, उनके हाल-चाल पूछे और माता-पिता समान आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर उन्होंने सभी वृद्धजनों के लिए स्वादिष्ट भोजन और मिठाई की विशेष व्यवस्था कराई। साथ ही आगामी ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए अंगवस्त्र (शाल) भेंट किए। पूरे आश्रम में सादगी, स्नेह और वात्सल्य का वातावरण व्याप्त था। वृद्ध माताओं ने जब उनके हाथों से वस्त्र ग्रहण किए तो उनकी आंखों में खुशी और अपनत्व की चमक झलक उठी। इंदु श्रीवास्तव ने कहा मेरे जन्मदिन का सच्चा आनंद इन माता-पिता समान वृद्धजनों की मुस्कान में है। हम सबका यह सामाजिक कर्तव्य है कि अपनी प्रत्येक प्रसन्नता में इन्हें भी सहभागी बनाएं।
आश्रम प्रबंधन ने बताया कि इंदु श्रीवास्तव के इस कदम से वृद्धाश्रम में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। कई वृद्ध महिलाएँ भावुक होकर उनके गले लगीं और आशीर्वाद देती रहीं।
वास्तव में यह पहल केवल एक जन्मदिन उत्सव नहीं बल्कि समाज के प्रति संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का जीवंत उदाहरण है।
वृद्धाश्रम जैसे स्थलों में जाकर सेवा और स्नेह का भाव जगाना ही सच्चा उत्सव है। इंदु श्रीवास्तव की यह पहल इस संदेश को सशक्त करती है कि सेवा ही सच्चा धर्म है
 और दूसरों के चेहरों पर मुस्कान लाना ही जीवन का सर्वोच्च पुरस्कार।

न्यूज़ सोर्स : राज मिडिया