मैहर। नगर के प्रतिष्ठित घंटाघर से लेकर माँ शारदा देवी मंदिर मार्ग तक बनाई जा रही नवनिर्माणाधीन सड़क पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे जनता के अधिकारों का घोर अपमान बताया है।श्री द्विवेदी ने कहा कि यह कोई निर्माण कार्य नहीं बल्कि पुराने घावों पर नया मरहम चढ़ाकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास है। पूर्व में जो सड़क बनाई गई थी वह भी ज़मीन की सतह से काफी ऊपर उठाकर डाली गई थी। अब उसी ऊँचाई पर फिर एक और परत डालकर सड़क बनाई जा रही है। यह न केवल तकनीकी भूल है बल्कि जनविरोधी सोच का परिचायक भी है।
जब एक के ऊपर एक परतें चढ़ेंगी, तो नीचे बसे लोग कहाँ जाएँगे?
द्वार बंद हो जाएँगे घर गड्ढों में समा जाएँगे। ये कोई योजना नहीं सीधा सीधा अत्याचार है।
 *यह दूरदर्शिता नहीं, सीधी लापरवाही है श्री द्विवेदी ने स्पष्ट रूप से कहा।* 
उन्होंने प्रशासन से पूछा कि क्या वास्तव में योजना बनाने वालों ने कभी ज़मीनी हकीकत देखी है?
नगर के जिम्मेदार ने जिस परियोजना प्रतिवेदन (डी.पी.आर.) को स्वीकृत किया, वह जनता के जीवन की सच्चाई से बिल्कुल अछूता और गैर-जिम्मेदाराना है।
 *यह चूक नहीं, प्रशासनिक अंधापन है* 
श्री द्विवेदी ने कहा कि यदि किसी मोहल्ले की सड़क ऐसी ऊँचाई पर पहुँचा दी जाए कि व्यापारियों की दुकानो के अन्दर जल प्रवाहित हो जाये और वहाँ रहने वाले लोगों के आँगन में बरसात का पानी भर जाए, तो यह विकास नहीं बल्कि बर्बादी है।ऐसी योजना बनाना जिसमें जनता का जीना दूभर हो जाए सिर्फ़ गलती नहीं जिम्मेदारों की मानसिक अकर्मण्यता है ।
 तत्काल जाँच व दंड की मांग
ब्लॉक अध्यक्ष ने प्रदेश शासन से यह माँग रखी कि इस संपूर्ण कार्य की जाँच कराई जाए, और जिन अधिकारियों व अभियंताओं ने यह ग़लत योजना बनाई है, उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। जनता को यह जानने का अधिकार है कि उनके टैक्स के पैसों से बनने वाली सड़कें क्यों उनके ही जीवन के लिए संकट बन रही

न्यूज़ सोर्स : कांग्रेस मैहर