सेवा, समर्पण और संवेदना की मिसाल बनीं डॉ. एस.बी. अवधिया गणतंत्र दिवस पर रीवा संभाग स्तर पर उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मान
मैहर। जिले की सुप्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.बी. अवधिया ने चिकित्सा सेवा को केवल पेशा नहीं, बल्कि मानवीय धर्म बनाकर क्षेत्र में एक अलग पहचान स्थापित की है। वर्तमान में वे क्षेत्रीय संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं रीवा संभाग के पद पर रहते हुए भी अपनी जमीनी संवेदनशीलता और गुणवत्तापूर्ण कार्यशैली के लिए जानी जाती हैं।
मैहर में अपनी दीर्घ सेवाकाल के दौरान डॉ. अवधिया ने हजारों माताओं और नवजात शिशुओं को सुरक्षित जीवन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी चिकित्सकीय दक्षता का उदाहरण यह है कि कई परिवारों में एक ही वंश की दो पीढ़ियों का जन्म उनके कुशल निर्देशन में हुआ, जो किसी भी चिकित्सक के लिए गर्व का विषय है। यह विश्वास और
अपनापन उनकी सेवा भावना का जीवंत प्रमाण है।
77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर रीवा संभाग आयुक्त महोदय द्वारा स्वास्थ्य विभाग के क्षेत्र में उत्कृष्ट, गुणवत्तापूर्ण एवं मानवीय सेवाओं के लिए डॉ. एस.बी. अवधिया को संभाग स्तरीय सम्मान से अलंकृत किया गया। सम्मान समारोह में उनकी कार्यकुशलता, प्रशासनिक दक्षता एवं जनस्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की गई।
डॉ. अवधिया का योगदान यह दर्शाता है कि जब चिकित्सा ज्ञान करुणा से जुड़ता है, तब समाज स्वस्थ और सुरक्षित बनता है। उनका यह सम्मान न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि मैहर और पूरे रीवा संभाग के लिए गौरव का विषय है।

‘आखिरी सवाल’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी
बाबा बागेश्वर की बद्रीनाथ साधना चर्चा में, भारतीय जवानों से मुलाकात की तस्वीरें वायरल
90 के दशक में अफवाहें तय करती थीं एक्टर्स की इमेज, रवीना टंडन का खुलासा
‘जैक रायन घोस्ट वॉर’ में दिखेगा जबरदस्त ट्विस्ट, माइकल केली ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
41वें जन्मदिन पर नुसरत का ग्लैमरस अंदाज, सेलेब्स संग मनाया खास दिन