साल 2025 के पहले ही दिन सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, अब मिलेगा इतने रुपए में
साल 2025 का आज से आगाज हो गया है। साल के पहले दिन ही दिन आमजन को राहत मिली है। 1 जनवरी 2025 यानी बुधवार को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी कर सरकार ने आमजन को बड़ा तोहफा दिया है।
खबरों के अनुसार, 19 किलो वाला कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर आज से 14 रुपए 50 पैसे सस्ता हो गया है। हालांकि कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को आज भी किसी भी प्रकार की राहत नहीं दी है। इस 14 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज से 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1804 रुपए में लोगों को प्राप्त हो सकेगा। इससे पहले दिल्ली में इस सिलेंडर की कीमत 1818.50 रुपए थी। कोलकाता में कॉमर्शियल सिलेंडर अब 1927 रुपए के स्थान पर 1911 रुपए में मिलेगा। वहीं मायानगरी मुंबई में एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 16 रुपए की कम की गई है। इससे ये सिलेंडर अब 1771 रुपए के स्थान पर 1756 रुपए में मिलेगा।
घरेलू गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को है कीमतों में कमी होने का इंतजार
वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 14 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर अभी लोगों को 1 अगस्त के रेट से ही मिलेगा। यहां पर लोगों को ये सिलेंडर 803 रुपए में प्राप्त होगा। कोलकाता में 829, मुंबई में 802.50 और चेन्नई में 818.50 रुपए में लोगों को मिलेगा। कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए कीमतों में कमी आना नए साल के तोहफे से कम नहीं है। हालांकि अभी घरेलू गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को कीमतों में कमी होने का इंतजार है।

Supreme Court of India ने CISF कांस्टेबल बहाली मामले में केंद्र की अपील खारिज की
पारदर्शी आबकारी नीति से सरकार की कमाई में ऐतिहासिक बढ़ोतरी
लोकसभा सीटों में 50% वृद्धि से उत्तरी राज्यों को बढ़त, दक्षिण भारत को संभावित नुकसान
Madhya Pradesh High Court की सख्ती, डॉक्टर को रिश्वत मामले में फटकार