RGPV कैंटीन विवाद: खाने में निकली छिपकली, शिकायत पर बताया शिमला मिर्च
भोपाल। स्थित राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) एक बार फिर विवादों में है. छात्रों ने विश्वविद्यालय की कैंटीन के खाने में छिपकली मिलने का आरोप लगाया है, जिसके बाद प्रबंधन ने जांच के लिए कमिटी गठित कर दी है. हैरानी की बात यह है कि छात्र ने कैंटीन स्टाफ को खाने में छिपकली दिखायी तो वो उसे खाकर शिमला मिर्च बता रहा है. यह वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
खाने में मिली छिपकली
घटना 18 मार्च की बताई जा रही है जब छात्र यूनिवर्सिटी के कैंपस स्थित कैंटीन में खाना खा रहे थे. खाने के दौरान छात्रों ने सब्जी में एक मरी हुई छिपकली देखी और तुरंत वहां मौजूद कैंटीन स्टाफ से इसकी शिकायत की. छात्रों की शिकायत पर कैंटीन कर्मचारी ने उस संदिग्ध टुकड़े को उठाया और यह कहते हुए मुंह में डालकर खा लिया कि वह शिमला मिर्च है।
लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद आरजीपीवी के डायरेक्टर सुधीर भदौरिया ने कहा कि छात्रों के स्वास्थ्य के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा. हालांकि कैंटीन संचालक का कहना है कि वो छिपकली नहीं शिमला मिर्च थी, जिसे कैंटीन कर्मचारी ने खाकर भी बताया था. फिर भी संस्थान की तरफ से पूरे मामले की जांच जारी है और जांच में लापरवाही सामने आती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सोना-चांदी को नहीं छुआ, घर से गायब हुआ ये कीमती सामान; पुलिस भी हैरान
वंदना कॉन्वेंट स्कूल में मधुमक्खियों का हमला, 30 से ज्यादा बच्चे और शिक्षक घायल
Ravichandran Ashwin का बड़ा खुलासा, चेन्नई में ऐसा क्या हुआ कि छोड़ना पड़ा IPL?
Madhya Pradesh में बसों में पैनिक बटन और VLTD अनिवार्य, नहीं लगाने पर परमिट रद्द
Ladli Behna Yojana की 35वीं किस्त, लाडली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपये