20 वर्षीय युवक ने पांच साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म
कानपुर। जिले के ककवन थानाक्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की सुबह 20 वर्षीय आरोपी युवक सलमान ने गांव की पांच वर्षीय एक मासूम को हवस का शिकार बनाया। पीड़िता ने रो-रोकर घटना की जानकारी परिजन को दी। परिजनों ने पूरा मामले की शिकायत ककवन थाने में की। इसके बाद मामले में संज्ञान लेते हुए तत्काल थाना प्रभारी में सूचना उच्च अधिकारियों को दी और गांव में पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि घटना के बाद गांव में आरोपी युवक के खिलाफ रोष है। इधर, मामले में एसीपी बिल्हौर अजय कुमार त्रिवेदी ने बताया की मासूम किशोरी की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव