पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का ऐलान
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को घोषणा की कि उनकी सरकार 21 फरवरी तक राज्य के 21 लाख अवैतनिक मनरेगा श्रमिकों के बैंक खातों में पैसा ट्रांसफर कर देगी। बनर्जी ने शुक्रवार को कोलकाता में बीआर अंबेडकर की प्रतिमा के सामने 48 घंटे का धरना शुरू किया है। वे केंद्र से विभिन्न सामाजिक कल्याण योजनाओं के लिए बकाया राशि जारी करने की मांग कर रही हैं।
ममता बोलीं कि हमें भाजपा से भीख नहीं मांग रहे हैं। बनर्जी ने धरना स्थल से घोषणा की, 21 फरवरी तक हम उन 21 लाख श्रमिकों के बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर कर देंगे, जिन्हें पिछले 3 साल से 100 दिन काम योजना के तहत तीन साल तक काम करने के बाद भी पैसा नहीं मिला।

बंगाल चुनाव: BJP ने RG Kar पीड़िता की मां को दिया टिकट, तीसरी लिस्ट में 19 उम्मीदवार शामिल
कुछ लोगों में हल्दी वाला दूध पेट में गैस या अपच बढ़ा सकता है
जंग रुकेगी या नहीं, इस सवाल का सबसे बड़ा रहस्य है शर्तों में
चिंताजनक स्थिति: हृदय रोग के 10 में 7 मरीज बिना बीमा
हल्के भोजन और फाइबर युक्त आहार से पेट को आराम दें