हेयर ट्रांसप्लांट करते समय ध्यान रखें ये सावधानियां
Hair transplant :आजकल हर किसी की लाइफ व्यस्त होती जा रही है जिसकी वजह से सेहत का अच्छी तरह से ख्याल नहीं रख पाते स्ट्रेस और गलत खान-पान की वजह से बालों के झड़ने की समस्या भी होती है इसके अलावा कई लोगों में गंजापन कम उम्र में ही होते जा रहा है। गंजेपन को दूर करने के लिए हर कोई हेयर ट्रांसप्लांट का तरीका अपनाते हैं।
क्या है हेयर ट्रांसप्लांट
आपको बताते चलें कि, हेयर ट्रांसप्लांट एक तरह की मेडिकल प्रकिया है जिसमें गंजेपन की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए परमानेंट रूप से बाल उगाए जाते हैं। हेयर ट्रांसप्लांट को करवाने से पहले कुछ जरूरी बातें जानना बेहद जरूरी है। अगर बिना सही जानकारी या सलाह के आप ये प्रोसेस करवाते हैं, तो नतीजे निराशाजनक भी हो सकते हैं। कई बार पैसा बर्बाद हो सकता है, स्कैल्प को नुकसान पहुंच सकता है, या फिर मनचाहा रिजल्ट भी नहीं मिल सकता है।
जानिए हेयर ट्रांसप्लांट के दौरान याद रखने की खास बातें हेयर ट्रांसप्लांट के दौरान कई बातों का ख्याल रखना जरूरी होता हैं...
1- इस बात को समझना जरूरी है कि हेयर ट्रांसप्लांट दो दिन में पूरा होने वाली प्रक्रिया नहीं है। इसमें 6 से 12 महीने तक का समय लग सकता है. कई बार ट्रांसप्लांट के कुछ हफ्तों बाद बाल झड़ने भी लगते हैं
2- हेयर ट्रांसप्लांट किसी भी प्रोफ़ेशनल से कराना ज़रूरी होता है। भूलकर भी आप सस्ते और अनप्रोफेशनल क्लिनिक्स में हेयर ट्रांसप्लांट नहीं कराए। हमेशा एक एक्सपीरियंस और रजिस्टर्ड सर्जन से ही ट्रांसप्लांट कराए।
3- हेयर ट्रांसप्लांट के बाद विशेष प्रकार का ख्याल रखना जरूरी होता है। धूप, धूल, पसीना और रगड़ से बचना जरूरी है. इसके अलावा डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाइयां, शैंपू और स्कैल्प ट्रीटमेंट्स भी जरूरी हो सकते हैं।
4- हेयर ट्रांसप्लांट कराने के दौरान यह ध्यान रखना चाहिए कि, किसके लिए हेयर ट्रांसप्लांट जरूरी और किसके लिए नहीं। जिन लोगों को सर्जरी के या चोट लगने की वजह से सिर पर निशान हो और जिन लोगों के सिर में हर जगह से हेयरफॉल हो रहा हो उसे ध्यान रखना जरूरी है।
5- अगर गंजापन हार्मोनल या किसी मेडिकल कंडीशन के कारण है, तो पहले उसकी जांच और इलाज जरूरी है।

ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
DGCA ने Air India पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हिंदू संगठन का निगम घेराव, पुलिस रोकने पर हनुमान चालीसा पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
9 साल के बच्चे ने सिंधिया को खून से लिखा पत्र