नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान की सख्त शुरुआत
शाहजहांपुर। अब बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं मिलेगा। सोमवार से जिलेभर में नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान सख्ती से लागू कर दिया गया है। शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
बिना हेलमेट पेट्रोल भरवाने पहुंचे वाहन चालकों को पंप से लौटा दिया गया। कई लोग जबरदस्ती करने लगे तो उनका चालान काटा गया। हालात ये रहे कि कुछ वाहन चालक पंप से दूर हटकर दूसरों से हेलमेट मांगते नजर आए।
इस अभियान को लेकर एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्रा ने दो दिन पहले बैठक कर दिशा-निर्देश जारी किए थे।
30 सितंबर तक चलेगा अभियान
सीओ यातायात संजय कुमार सिंह ने बताया कि यह अभियान 30 सितंबर तक जारी रहेगा। बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के चालान भी किए जाएंगे। पंप संचालकों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि वह बिना हेलमेट किसी भी वाहन चालक को पेट्रोल न दें।

रिश्तों में तकरार का दर्दनाक अंजाम, मां ने अपनी ही बच्ची को पिलाया तेजाब
बालेन शाह सरकार को झटका, ₹100 से ऊपर की खरीदारी पर शुल्क वसूली पर लगी रोक
क्या छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया पावर हब? 13 हजार मेगावाट परियोजना से उम्मीदें बढ़ीं
IPL 2026 में CSK कप्तानी को लेकर अटकलें तेज, फ्लेमिंग ने किया बड़ा खुलासा