मंदिर की घंटी बजाने से ध्वनि प्रदूषण!
ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा वेस्ट की नामी सोसायटी में मंदिर के अंदर तेज घंटी बजाने को लेकर उत्तर प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने नोटिस भेज दिया। नोटिस मिलने के बाद सोयायटी के निवासियों ने और अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन ने इसका विरोध किया, जिसके बाद देर रात बोर्ड ने अचानक अपना फैसला बदलते हुए नोटिस को वापस ले लिया। हालांकि, इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। दरअसल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सौंदर्यम सोसायटी के कॉमन एरिया में एक मंदिर बना हुआ है। जहां रोज सुबह-शाम सोसायटी के निवासी मंदिर में पूजा करते हैं। इस दौरान सोयायटी के ही कुछ निवासियों द्वारा मंदिर में पूजा के दौरान तेज घंटी बजने को लेकर उत्तर प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड को शिकायत दी गई थी।

भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
‘चोले’ से नहीं, वाणी से पहचान – अखिलेश यादव का तंज
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया