वाराणसी के होटल रेनबो में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार का खुलासा
वाराणसी। जिले के नगवा-अस्सी मार्ग पर होटल रेनबो में शुक्रवार शाम एसओजी-2 और लंका पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। तीन युवतियां, होटल संचालक, भवन मालिक, दो ब्रोकर एक ग्राहक समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। होटल के कमरे से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। अस्सी घाट से 150 मीटर की दूरी पर गली में होटल के सीसीटीवी कैमरे और रजिस्टर भी एसओजी-2 ने खंगाले। डीसीपी क्राइम आकाश पटेल ने बताया कि पुलिस आयुक्त के हेल्पलाइन नंबर 9670705555 पर सूचना मिली कि होटल रेनबो में अवैध गतिविधियां हो रही हैं। एसीपी मुख्यालय अपूर्व पांडेय के नेतृत्व में एसओजी-2 और लंका पुलिस ने दबिश दी। गिरफ्तार आरोपियों में मकान मालिक अनिल पांडेय, होटल संचालक सारनाथ के सरायमोहाना निवासी जितेंद्र कुमार, ब्रोकर आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र चकरपालपुर कनैला निवासी राजू यादव, मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के न्यू मवई खुर्द निवासी मुहम्मद जफर उर्फ राज, ग्राहक रामनगर थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी सुनील कुमार है। वहीं, तीन युवतियां जो कि कोलकाता और लखनऊ की रहने वाली हैं। कमरे से आपत्तिजनक सामग्री, क्यूआर कोड, रजिस्टर, 10 हजार रुपये और मोबाइल मिले।
दो थाने के बॉर्डर का फायदा उठा रहा था संचालक
नगवा-अस्सी मार्ग पर गली के अंदर मकान में संचालित रैनबो होटल की दूरी अस्सी घाट से महज 150 मीटर है। भेलूपुर और लंका थाने की सीमा का लगभग बॉर्डर है। इसी का फायदा होटल संचालक और मकान मालिक उठा रहे हैं। आसपास के लोगों ने स्थानीय चौकी पर कई बार शिकायत पहुंचाई, लेकिन गंभीरता से नहीं लिया गया।

भव्य’ योजना से देश में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई उड़ान
भोपाल में हुआ भारत का सबसे बड़ा मूवी कॉन्सर्ट #PeddiKiAwaz, ए.आर. रहमान और राम चरण की मौजूदगी ने बढ़ाया फैंस का उत्साह!
दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, निजी स्कूल बिना पूर्व अनुमति बढ़ा सकेंगे फीस
सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होते ही मचा राजनीतिक विवाद
युवाओं को झटका, नए पदों की भर्ती पर लगी रोक