IPL से पहले रायपुर पुलिस की सट्टेबाजों को कड़ी चेतावनी
रायपुर|इंडियन प्रीमियर लीग यानि IPL के शूरू होने से पहले रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में क्रिकेट सट्टेबाज फिर एक्टिव होने लगे हैं. ऐसे में रायपुर पुलिस की सट्टेबाजों को सख्त चेतावनी दी है. पुलिस की तरफ से ‘कानून के साथ मत खेलना’, वरना मैच ही नहीं, जेल भी देखनी पड़ेगी…वाला मैसेज भी जारी किया है|
IPL से पहले रायपुर पुलिस की सट्टेबाजों को चेतावनी
रायपुर पुलिस ने IPL शूरू होने के पहले सट्टेबाजों को सख्त चेतावनी दी है. रायपुर पुलिस की तरफ से एक खास संदेश जारी किया गया है. जिसमें लिखा है ‘कानून के साथ मत खेलना’, वरना मैच ही नहीं, जेल भी देखनी पड़ेगी…पुलिस ने क्रिकेट की भाषा में समझाया, और लिखा कि – बेटिंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई तय, ‘चेज’ करने में माहिर है कानून की टीम…फर्जी सट्टा आईडी देने वालों से दूरी बनाने की अपील, नहीं माने तो ‘पार्टनरशिप’ नहीं टिकेगी… सट्टेबाजों के लिए रायपुर पुलिस का साफ संदेश है- सट्टेबाजी छोड़िए, वरना सीधा जेल का रास्ता मिलेगा|

वेस्टवुड कॉर्सेट और आइवरी गाउन में तारा का रॉयल अंदाज हुआ वायरल
बेटे के लिए सुतापा सिकदर का इमोशनल नोट सोशल मीडिया पर वायरल
कांग्रेस नेता केतन भाटीकर का सांप काटने से निधन, पार्टी में शोक की लहर
देवास पटाखा फैक्ट्री में 2 महीने पहले भी लगी थी आग, फिर भी रिन्यू कर दिया लाइसेंस
‘इस बार पेपर लीक माफिया बचेंगे नहीं’, नई परीक्षा तारीख पर बोले शिक्षा मंत्री प्रधान