बंगाल में यूपी के साधुओं की पिटाई
कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में तीन साधुओं की पिटाई का मामला सामने आया है। भीड़ ने उनकी गाड़ी में तोडफ़ोड़ की और उसे पलट दिया। तीनों साधु उत्तर प्रदेश के हैं और मकर संक्राति के लिए गंगासागर जा रहे थे। घटना 11 जनवरी की बताई जा रही है। पुरुलिया के एसपी अविजीत बनर्जी ने बताया कि तीन साधु किराए की एक बोलेरो से जा रहे थे। गौरांगडीह के पास तीन लड़कियां पास के काली मंदिर में पूजा करने के लिए जा रही थीं। साधुओं की गाड़ी इनके पास जाकर रुकी और उनसे कुछ पूछा। भाषा की वजह से गलतफहमी हुई और लड़कियों को लगा कि साधु उनका पीछा कर रहे हैं। वे वहां से चिल्लाते हुए भागीं।

दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट