यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई और महिला कांग्रेस को दिया टारगेट
भोपाल । कांग्रेस द्वारा आयोजित महू रैली के पहले पूरे मप्र के सभी ब्लॉक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली और लोगों से समर्थन मांगा। भोपाल में भी कांग्रेस ने अलग-अलग इलाकों में जय बापू, जय भीम, जय संविधान के तहत पदयात्रा निकाली और कोलार में एक बैठक भी की। इन रैलियों में कांग्रेस के विधायक और दूसरे बड़े नेताओं ने नेतृत्व किया।
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि इस रैली के लिए प्रत्येक विधानसभा में एक वरिष्ठ नेता को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बूथ और ग्राम स्तर के कार्यकर्ताओं को शामिल करने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम इस पूरे साल चलेगा और हम लगातार भाजपा के भ्रष्टाचार और कुशासन को जनता के सामने लेकर आएंगे।

चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
NYC में दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस हेट क्राइम एंगल से कर रही जांच