पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली
अलीगढ़ । थाना गभाना हाईवे तहसील तिराहे के पास पुरानी रंजिश को लेकर कार सवारों ने बाइक सवार एक युवक को मारपीट कर गोली मारकर घायल कर दिया । गोली युवक की बगल में लगी है। घायल युवक को परिजनों ने उपचार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डाक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया है। गभाना के लाखा बाजार निवासी 22 वर्षीय ललित पुत्र कांति प्रसाद के अनुसार रविवार देर रात अपने एक दोस्त के साथ हाईवे से घर की ओर आ रहा था। तभी पड़ोसी गांव के कार सवार चार-पांच युवकों ने उसे तहसील के सामने रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने पहले उसके साथ मारपीट की फिर फायरिंग कर डाली। गोली उसके बगल में जा लगी। इस बीच ललित का दोस्त मौके से भाग कर घर पहुँचा और घटना की जानकारी ललित के परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुँचे और घायल ललित को उपचार को जिला अस्पताल ले गए। जहां से उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया है। ललित ने बताया कि तीन- चार दिन पहले युवकों से उसका विवाद हो गया था। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

तमिलनाडु चुनाव से पहले गठबंधन में दरार? भाजपा का बड़ा दावा
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला